![](https://logsatta.com//images/featured_image//961964ee9a151e91a339533b6992918ee94f8d66.jpg)
देवेंद्र फड़नवीस और प्रवीण दरेकर का तीन दिवसीय दौरा
मुंबई : विधानसभा में विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर, बाढ़ प्रभावित सातारा, सांगली और कोल्हापुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. दोनों नेताओं ने सातारा जिले से दौरे की शुरुआत करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। दौरे के दौरान फड़नवीस और दरेकर ने आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार के घर भोजन किया। उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता भी उपस्थित थे।
आज गुरुवार को देवेंद्र फड़नवीस और प्रवीण दरेकर सांगली-कोल्हापुर जिले का दौरा करेंगे. सातारा, सांगली और कोल्हापुर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ दोनों विपक्षी नेता लोगों को आश्वस्त करने और प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।