मुंबई : 37 लोगों को पहले दिन मनपा ने घर जाकर लगाया टीका

मुंबई : 37 लोगों को पहले दिन मनपा ने घर जाकर लगाया टीका

मुंबई : वृद्ध एवं अपाहिज जो कि घर से बाहर नहीं निकल सकते थे, ऐसे 37 लोगों को मनपा ने पहले दिन घर जाकर कोरोना का टीका लगाया। मनपा ने अंधेरी पूर्व में प्रायोगिक तौर पर टीका लगाने की शूरुआत की है। मनपा दो अगस्त से पूरे मुंबई में इस तरह के लोगों के घर जाकर टीका लगाएगी।

मनपा ने मुंबई में वृद्ध जो कि चलने-फिरने से मोहताज और अपाहिज हैं, ऐसे लोगों को मनपा  ने अपना नाम देने का आग्रह किया था। मनपा के आग्रह के बाद 4 हजार 466 लोगों ने अपना नाम दर्ज किया था। शुक्रवार को पहले दिन 37 लोगों को मनपा ने उनके घर जाकर टीका लगाया, जिसमेेंेे अंधेरी पूर्व में होमएज में रहने वाले 14 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 23 लोगों को उनके घर जाकर टीका लगाया गया।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week