![](https://logsatta.com//images/featured_image//813b378b1b25804a1fac56162dd7585aeeb9f076.jpg)
अग्रिपाड़ा में सौतेली बेटी के साथ की अश्लील हरकत, कलयुगी पिता गिरफ्तार
अग्रिपाड़ा में सौतेली बेटी के साथ की अश्लील हरकत, कलयुगी पिता गिरफ्तार
मुंबई : अग्रिपाड़ा में सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद मां की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है और अपने परिवार के साथ मुंबई सेंट्रल इलाके में फुटपाथ पर रहता है। सोमवार तड़के आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने पति से इसे लेकर सवाल किया तो वह भाग निकला। इसके बाद महिला बच्ची के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून के आरोप में आरोपी को कमाठीपुरा से दबोच लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।