भाजपा पदाधिकारी पर महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप

भाजपा पदाधिकारी पर महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई, बोरीवली के भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह छेड़खानी का आरोप भाजपा पदाधिकारी पर लगा है। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मामले में बोरीवली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोरीवली पुलिस में पीड़ित ५३ वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराए गए बयान के अनुसार उसके साथ छेड़खानी की घटना बोरीवली के भाजपा कार्यालय में की गई। उसने पुलिस को बताया है कि गत वर्ष अगस्त २०२० में समाजसेवा के कारण आरोपी भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात हुई थी। आरोपी द्वारा कार्यक्रम की सारी जानकारी व्हॉट्स ऐप ग्रुप में दी जाती थी। एक कार्यक्रम के सिलसिले में आरोपी द्वारा वॉर्ड क्रमांक १६ की नगरसेविका कार्यालय में शाम साढ़े ६ बजे उक्त महिला को बुलाया गया था। कार्यालय पहुंचने पर आरोपी ने कार्यालय का शटर बंद कर यौन शोषण करने की कोशिश की।
महिला ने पुलिस को बताया कि यौन शोषण की लिखित शिकायत भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक सुनील राणे को भी दी गई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि सांसद, विधायक से शिकायत करने पर महिला से मारपीट की गई। महिला की शिकायत पर बोरीवली भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने इस मामले पर कहा है कि मैं बोरीवली की इस घटना से स्तब्ध हूं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के नेता अब कहां हैं? उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में पीड़िता और पुलिस अधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।




लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week