अब क्लास ए व बी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी- महाराष्ट्र सरकार

अब क्लास ए व बी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी- महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। अब महाराष्ट्र में क्लास ए व बी के सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया है।  पहले महाराष्ट्र में सिर्फ क्लास सी व डी वाले सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए यह नियम लागू था। लेकिन इस इसे क्लास ए व बी के सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए भी लागू कर दिया गया है।  महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट का फैसला सुनाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बहुत से लोगों की मौत हुई है। ऐसे में सरकार अपने कर्मचारियों की आर्थिक रूप से मदद करना चाहती है। इसी के तहत क्लास ए व बी के कर्मचारियों की सेवा काल में मौत होने पर उनके पात्र परिजन को मुआवजे के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week