२,४६,६५० लोगों ने किया था आवेदन ८,९८४ लोगों का सपना हुआ साकार!

२,४६,६५० लोगों ने किया था आवेदन ८,९८४ लोगों का सपना हुआ साकार!

मुंबई : म्हाडा कोकण मंडल द्वारा निकाली गई लॉटरी में ८,९८४ लोगों के लिए दशहरा सौगात लेकर आई है। लंबे इंतजार के बाद कल उनके घर का सपना साकार हुआ। इसी तरह लॉटरी नहीं लगनेवाले आवेदकों को निराश न होने की सलाह देते हुए मंडल ने अगले वर्ष भारी संख्या में घरों की लॉटरी निकालने का एलान किया है। कल्याण, ठाणे, नई मुंबई में घर बन रहे हैं। म्डाडा के मुताबिक लॉटरी में कुल २ लाख ४६ हजार ६५० लोगों ने आवेदन किया था।
गौरतलब है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी म्हाडा कोकण मंडल ने अपने नए ८,९८४ घरों की लॉटरी निकाली थी, जिसे लाखों लोगों का प्रतिसाद मिला। हालांकि लॉटरी न लगनेवालों के चेहरे पर मायूसी भी छाई रही। लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए म्हाडा ‘जहां गांव, वहां म्हाडा’ नामक योजना की शुरुआत करने जा रही है। राज्य के प्रत्येक जिले में इस योजना के तहत लोगों को घर मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। इस लॉटरी में २० प्रतिशत मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के एवं शेष म्हाडा के मकान शामिल थे। जिन मकानों को रिस्पॉन्स नहीं मिला है, उन्हें आगामी लॉटरी में पुन स्थान दिए जाने की बात मुख्य अधिकारी महाजन ने दी। लॉटरी में विजेताओं को छह महीने में घर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। लॉटरी विजेता संतोष गायकवाड ने बताया कि गांव से ठाणे आया। पुलिस की नौकरी मिली। घर की समस्या थी, आज वह भी मिल गया। वहीं रवि शिंदे के मुताबिक दोस्तों के कहने पर पहली बार फॉर्म भरा और लॉटरी लग गई।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week