मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही पुलिस सेवा से बर्खास्त सचिन वझे और सुनील माने से पूछताछ कर सकती

मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही पुलिस सेवा से बर्खास्त सचिन वझे और सुनील माने से पूछताछ कर सकती

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही पुलिस सेवा से बर्खास्त सचिन वझे और सुनील माने से पूछताछ कर सकती है। एंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन हत्या मामले में गिरफ्तार एएनआई कोर्ट से कस्टडी की मांग की है जिसमें से सुनील माने से पूछताछ की अनुमति कोर्ट ने दी है जबकि सचिन वझे से पूछताछ की अनुमति पर २२ अक्टूबर को सुनवाई होगी। सुनील माने की पूछताछ में क्राइम ब्रांच परमबीrर सिंह के कई राज खोल सकती है।
क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण ने बताया कि गोरेगांव के एक व्यापारी से वसूली की शिकायत की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान अहम सबूत मिले हैं। जांच में मिले सबूत के आधार पर सचिन वझे और सुनील माने से पूछताछ करना जरूरी है। सचिन वझे की तबीयत खराब होने के कारण कोर्ट ने वझे की एप्लिकेशन पर २२ अक्टूबर को सुनवाई करेंगी। हालांकि कोर्ट ने पुलिस सेवा से बर्खास्त सुनील माने की एप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया है और क्राइम ब्रांच को बर्खास्त पीआई सुनील माने से पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के कहने पर गोरेगांव निवासी एक व्यापारी से हप्ता वसूली की गई थी। वसूली में परमबीrर सिंह के राज खुलने की आशंका जताई है। क्राइम ब्रांच सुनील माने से १८ और १९ अक्टूबर को पूछताछ करेगी।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week