महाराष्ट्र में 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त, एक गिरफ्तार


ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त किया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ज्यूपिटर अस्पताल के पास पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वैन को रोका, जिसमें गोमांस को तस्करी कर मुंबई ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान असलम फकीर मोहम्मद शेख के रूप में की गई है, जो वाहन चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week