मनपा चुनाव की तैयारी शुरू

मनपा चुनाव की तैयारी शुरू

मुंबई : अगले साल फरवरी में होने वाले मनपा चुनाव को लेकर  तैयारी शुरू हो गई है। मतदाता सूची में अपने नामों की जांच करने के लिए 20 स्थानों पर सूचना केंद्र शुरू करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है। सूचना केंद्र पर मनपा 8 लाख 44 हजार खर्च करेगी। अकसर हर चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिकायत आती है कि मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब है। राजनीतिक दलों पर भी आरोप लगते हैं कि जानबूझकर मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग इस तरह की शिकायतों को दूर करने के लिए इस बार पुरानी मतदाता सूची को जनता के सामने रख देगी। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं वे तत्काल अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ लें।
मनपा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित की जाएगी। 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा 1 से 30 नवंबर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ पुरानी मतदाता सूची में किसी तरह का बदलाव करना है तो उसके लिए भी 30 नवंबर तक की मोहलत दी गई है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की आई शिकायतों का 20 दिसंबर तक निपटारा किया जाएगा। राज्य चुनाव के निर्देश पर मतदाता सूची में शिकायतों का निपटारा करने के लिए 20 जगहों पर सूचना केंद्र खोले जाएंगे जहां लोगो की शिकायतों एवं उनके नामो समेत अन्य गड़बड़ियां दूर की जाएंगी।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week