महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा : नाना पटोले और संजय राउत का भाजपा पर वार, कहा- एमवीए सरकार को अस्थिर करने की हो रही साजिश

महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा : नाना पटोले और संजय राउत का भाजपा पर वार, कहा- एमवीए सरकार को अस्थिर करने की हो रही साजिश

महाराष्ट् : त्रिपुरा में हुई हिंसा की खबरों को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा को कांग्रेस और शिवसेना ने भाजपा की साजिश बताया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे लेकर भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया।
यूपी चुनाव से पहले दंगे भड़काने का आरोप
नाना पटोले ने भाजपा पर यूपी चुनाव से पहले दंगे भड़काने का आरोप लगाया। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाज का ध्रुवीकरण करना चाहती है। लोगों को इस तरह की रणनीति का शिकार नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के प्रयासों के बावजूद स्थिर है।
इससे पहले आज पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में ताजा हिंसा तब भड़क उठी जब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से आयोजित बंद के दौरान दुकानों पर पथराव किया गया। त्रिपुरा में हाल की कथित सांप्रदायिक घटनाओं की निंदा करने के लिए एक दिन पहले मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित रैलियों के दौरान हिंसा के बाद बंद का आयोजन किया गया था।
राउत बोले, अमरावती हिंसा महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर की साजिश  
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने विपक्षी भाजपा पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती और अन्य जगहों पर हिंसा का उद्देश्य एमवीए सरकार को अस्थिर करना है। अमरावती हिंसा पर औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत स्थिति में है और हिंसा के अपराधियों के असली चेहरे जल्द ही सामने आ जाएंगे।  
राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हिंसा हो रही है, उसका उद्देश्य एमवीए सरकार को अस्थिर करना है। हिंसा का हवाला देते हुए वे राज्यपाल से मिलेंगे और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा करेंगे कि महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। भविष्य में भी ऐसा ही होगा। लेकिन राज्य सरकार मजबूत स्थिति में है।   


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week