मुंबई : बेटिकट यात्रियों से 23.31 करोड़ की वसूली

मुंबई : बेटिकट यात्रियों से 23.31 करोड़ की वसूली

मुंबई : मध्य रेल की स्पेशल टीम ने बेटिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 24,944 यात्रियों को पकड़कर दंडित किया। साथ ही एक अप्रैल से 30 नवंबर तक 14.57 करोड़ के गैर-किराया राजस्व की वसूली की. इस दौरान टिकट जांच टीमों ने कुल 24,944 मामले पकड़े और उन पर 41.28 लाख की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। गौरतलब हो कि इस व्यापक अभियान के दौरान 20.68 लाख मामलों से 123.31 करोड़ की वसूली की गई है। अनाधिकृत/ अनियमित यात्रा के 4.52 लाख मामले में 30 करोड़ की राशि वसूल की गई। मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week