जयपुर में 2 लाख देकर शादी, 15 दिन बाद भाग गई दुल्हन: दूल्हा ससुराल पहुंचा तो सास बोली- पूरे पैसे नहीं मिले तो दूसरी शादी करा दी

जयपुर में 2 लाख देकर शादी, 15 दिन बाद भाग गई दुल्हन: दूल्हा ससुराल पहुंचा तो सास बोली- पूरे पैसे नहीं मिले तो दूसरी शादी करा दी

जयपुर : जयपुर में एक दूध व्यापारी से शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। पीड़ित दुल्हन को ढूंढता हुआ महाराष्ट्र पहुंचा। दुल्हन की मां बोली- पैसे नहीं मिले तो हमने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी है। व्यापारी ने दलालों को 2 लाख रुपए देकर शादी तय की थी। व्यापारी ने शादी के लिए कर्जा भी लिया था। भट्‌टा बस्ती के रहने वाले कालूराम ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र (40) की शादी नहीं हो रही थी। पड़ोसी अनिल, महावीर, शबनम से बात हुई। तीनों ने बोला कि हम शादी करवा देंगे। तीनों ने कहा कि दो लाख रुपए लड़की के परिजनों को देने होंगे। शादी का पूरा खर्चा भी देना होगा। कालूराम ने शादी के लिए दलालों को दो लाख रुपए दे दिए। दलाल बोले- महाराष्ट्र की लड़की मिल जाएगी। उन्होंने लड़की पसंद कर शादी के लिए हां कर दी।
नवम्बर 2020 में महाराष्ट्र की रुकसाना नाम की लड़की से शादी हो गई। शादी के 15 दिनों के बाद ही रुकसाना की मां महाराष्ट्र से जयपुर आ गई। वह पिता की मौत का बहाना बना कर उसे महाराष्ट्र लेकर चली गई। इसके बाद लौट कर नहीं आई। कालूराम और उसका भाई राजेंद्र दोनों महाराष्ट्र में दुल्हन के घर पहुंचे। कालूराम ने कहा कि हमने 2 लाख रुपए दे दिए हैं। इसपर दुल्हन की मां बोली कि हमें केवल 40 हजार रुपए ही मिले हैं। तय रुपयों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो रुकसाना की शादी दूसरी जगह पर कर दी है। दोनों भाई वापस आ गए और दलालों से रुपए देने की बात कहीं। महीनों तक दलालों के पास घुमाते रहे। बाद में रुपए देने से मना कर दिया। आखिर इस्तगासे के जरिए रविवार को मामला दर्ज किया गया।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week