महिला से आधा किलो ब्राउन शुगर जब्त, सप्लायर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

महिला से आधा किलो ब्राउन शुगर जब्त, सप्लायर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुंबई, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला से सटे 20 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रावेर में महाराष्ट्र पुलिस ने एक महिला के कब्जे से आधा किलो ब्राउन शुगर जब्त किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। महिला को महाराष्ट्र की पुलिस ने बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम अख्तरी बानो पति रऊफ निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर है।
बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बुरहानपुर निवासी एक महिला के कब्जे से 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य एक करोड से ज्यादा बताया जा रहा है। आरोपी महिला का नाम अख्तरी बानो पति रउफ निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर बताया जा रहा है।
आरोपी महिला ने मंदसौर से यह ब्राउन शुगर हासिल की थी। महाराष्ट्र पुलिस ने महिला को ब्राउन शुगर देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब बुरहानपुर पुलिस आरोपी महिला का आपारिधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही यह भी बारीकी से जांच कर रही है कि आरोपी महिला ने बुरहानपुर या आसपास कही और तो मादक पदार्थ सप्लाई तो नहीं की है।

 


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week