22 साल बाद वापस मिला चोरी हुआ सोना, इतने सालों मेंं कीमत हो गई 8 करोड़

22 साल बाद वापस मिला चोरी हुआ सोना, इतने सालों मेंं कीमत हो गई 8 करोड़

मुंबई : मुंबई में रहने वाले एक परिवार को उसका 22 साल पहले चोरी हुआ सोना वापस मिल गया है। मजे की बात ये है कि इन बाइस वर्षों में इस सोने की कीमत बढ़कर 8 करोड़ रुपए हो गई है। आप सोच रहे होंगे कि क्या चोरी करने वाले चोरों ने परिवार को यह सोना वापस कर दिया। जी नहीं, सोने को पुलिस ने चोरों से तभी बरामद कर लिया था, लेकिन कानूनी पचड़ों के कारण यह सोना परिवार को नहीं मिल सका। अब जाकर कोर्ट ने इस मामले पर अंतिम फैसला सुनाया है।
आपने Charagh Din नामक फैशन ब्रांड का नाम तो जरूर सुना होगा। फैसन इंडस्ट्री में Charagh Din एक जाना पहचाना नाम है। यह सोना इसी कंपनी के मालिक का था। सत्र न्यायाधीश यू जे मोरे ने 5 जनवरी को सोने के असली मालिकों को सोना वापस करने का फैसला सुनाया। इस खजाने में रानी विक्टोरिया की तस्वीर वाला एक सोने का सिक्का, 2 सोने के कंगन और 1,300 ग्राम और 200 मिलीग्राम वजन के दो सिल्लियां भी थी, जिनकी 22 साल पहले कुल कीमत 13 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 8 करोड़ रुपए हो गई है।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week