अनिल देशमुख का दावा- परमबीर सिंह हैं एंटीलिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन की हत्या के मास्टरमाइंड

अनिल देशमुख का दावा- परमबीर सिंह हैं एंटीलिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन की हत्या के मास्टरमाइंड

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को ईडी को बताया कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ही एंटालिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड हैं। देशमुख ने परमबीर सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ और झूठी जानकारी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ईडी से कहा कि जब सिंह को इस मामले पर जानकारी देने के लिए विधान भवन और सीएम आवास बुलाया गया, तो उन्होंने सही जानकारी नहीं सौंपी। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे और मैनें (तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख) परमबीर सिंह को उनके पद से हटाकर होमगार्ड के डीजी के पद नियुक्त करने का फैसला किया था।
सचिन वजे पर दवाब बनाया जा रहा- परमबीर सिंह
इस बीच पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भी ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृहमंत्री ने सचिन वजे पर दवाब बनाकर उसे बयान बदलने के लिए कहा था। सिंह ने आगे बताया कि सचिन वजे को जेल में बयान बदलने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके कपड़े उतार कर जांच की जाती है।  दरअसल, पूर्व पुलिस आयुक्त पमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अनिल देशमुख को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देशमुख अभी न्यायिक हिरासत में हैं और सीबीआई-ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week