लैंडिंग के दौरान टर्बुलेंस में फंसा मुंबई से दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट विमान...

लैंडिंग के दौरान टर्बुलेंस में फंसा मुंबई से दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट विमान...

मुंबई : मुंबई से दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान को रविवार को उतरते समय गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को दुर्गापुर पहुंचते ही तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।  जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का यह विमान बोईंग बी737 था। इसने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जब यह विमान लैंड करने वाला था तभी गंभीर टर्बुलेंस में फंस गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना में लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं और इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week