समय से पहले मानसून! मुंबई में भी जल्द शुरू होगी बारिश

समय से पहले मानसून! मुंबई में भी जल्द शुरू होगी बारिश

मुंबई, इस मानसून में भी ‘लालीना’ का असर बरकरार रहेगा, जिससे मानसून अपने समय से पहले आएगा। इस बार मानसून पांच जून को कोकण में दस्तक देगा। उसके दो-तीन दिन बाद मुंबई में भी झमाझम बारिश होगी। इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जल्द आ रहा है। मुंबई में सात जून को बारिश होने का अनुमान है। सामान्य तौर पर १० जून को मुंबई में मानसून पहुंचता है।
इस साल ‘लालीना’ और ‘अलनीना’ के बीच की स्थिति बनी है। ‘लालीना’ धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा, जिसका हल्का असर पूरे मानसून तक बना रहेगा। इसका अच्छा परिणाम मानसून पर होगा। इसकी वजह से समय से पहले अंडमान द्वीप समूह में १६ मई को मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के २७ मई को केरल में पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर १ जून को केरल में बरसने वाले बादल इस बार पांच दिन पहले २७ मई से बरसना शुरू कर देंगे। इसके बाद मानसून महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों उसी समय गुजरात की तरफ बढ़ेगा। इसी बीच मानसून के बादल कोकण की ओर बढ़ेंगे और फिर मुंबई में बरसेंगे। पांच जून को कोकण में मानसून दाखिल होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के प्रमुख अधिकारी के.एस. होसालिकर के अनुसार मराठवाड़ा में सामान्य से अधिक और पूरे महाराष्ट्र में संतोषजनक बारिश होगी। खरीफ फसलों के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त है। ९६-१०४ फीसदी तक बारिश की संभावना जताई गई हैं। इससे खरीफ फसल को काफी फायदा होगा।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week