मुंबई मनपा का चुनाव मुंबई कांग्रेस अलग लड़ेगी... नव संकल्प शिविर में बोले भाई जगताप

मुंबई मनपा का चुनाव मुंबई कांग्रेस अलग लड़ेगी... नव संकल्प शिविर में बोले भाई जगताप

मुंबई : इस साल होने वाले मुंबई मनपा चुनाव में कांग्रेस पार्टी स्वतत्रं लड़ेगी,और महापौर कांग्रेस का बनेगा। रविवार 5 जून से पनवेल में मुंबई कांग्रेस की दो दिवसीय नवसंकल्प शिविर आयोजित की गई है.शिविर के अंतिम दिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने उनसे चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा.मुंबई कांग्रेस की आयोजित नव संकल्प शिविर की  बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मुंबई मनपा चुनाव पर खास ध्यान दिया. इसके तहत  भाई जगताप और बालासाहेब थोरात अकेले चलो का नारा दिया। बालासाहेब थोरात  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और खुद का मेयर बनाएगी।थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की महाविकास आघाड़ी की सहयोगी दल रहेगी लेकिन पार्टी के अस्तिव्त को बचाने के लिए मनपा का चुनाव अलग लड़ेगी।

मुंबई कांग्रेस की नवसंकल्प शिविर की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का  एक प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा दो दिवसीय शिविर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से मनपा  चुनाव को  लेकर  पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया  गया। बालासाहेब थोरात  ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस ने भी अहम भूमिका निभाई है.इस अवसर पर शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक प्रस्ताव पेश किया. यह निर्णय लिया गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, संगठन में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए इसके साथ -साथ  प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात की गई.


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week