मुंबई : भाजपा के अंदर ही पंकजा मुंडे का राजनीतिक एनकाउंटर- प्रकाश मुंडे

मुंबई : भाजपा के अंदर ही पंकजा मुंडे का राजनीतिक एनकाउंटर- प्रकाश मुंडे

मुंबई :  विधान परिषद चुनाव में भाजपा द्वारा तैयार की गई प्रत्याशियों की सूची से एक बार फिर पंकजा मुंडे को दरकिनार किया गया है। इससे पंकजा मुंडे समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं संभाजीनगर में भाजपा कार्यालय व केंद्रीय मंत्री भागवत कराड के ऑफिस पर भी हमला करने का प्रयास हुआ है। इस मामले पर पंकजा मुंडे के मामा व मनसे नेता प्रकाश मुंडे का स्पष्ट मत आया है। उन्होंने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा है कि खुद भाजपा के अंदर ही पंकजा मुंडे का राजनीतिक एनकाउंटर करने का प्रयास किया जा रहा है।

साक्षात्कार में प्रकाश मुंडे ने कहा है कि पंकजा मुंडे कैसे कराड के दफ्तर पर हमला करेंगी? उन्होंने कहा कि मैं भले ही एक पार्टी का प्रवक्ता हूं फिर भी मामा के तौर पर मुझे लगता है कि पंकजा मुंडे को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा की तरफ से पंकजा मुंडे का राजनीतिक एनकाउंटर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कौन कर रहा है, इसकी भी जानकारी सभी को है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला होने के नाते पंकजा पर कई तरह के बंधन हैं, इसलिए सभी बातों का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

महाजन ने कहा कि पंकजा मुंडे ने कभी भी विधान परिषद के लिए टिकट की मांग नहीं की। पंकजा एक स्वाभिमानी महिला हैं। पंकजा को राजनीतिक रूप से पुनर्जीवित करने की भावना उनके कार्यकर्ताओं में हो सकती है। प्रकाश महाजन ने सवाल उठाया है कि बोलनेवाले यही, मना करनवाले भी यही हैं तो पंकजा इस पर सफाई क्यों दें? महाजन ने कहा कि पंकजा को बदनाम करने के साथ ही जनता में उनकी जगह और महत्व को कम करने की कोशिश की जा रही है।

पंकजा के समर्थक पार्टी से नहीं पंकजा से बंधे हैं। लेकिन इस मामले से पंकजा और उनका परिवार असहज महसूस कर रहा है। एक महिला को पराजित, कैद और छवि धूमिल करने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा है। ऐसा करनेवाला व्यक्ति एक समय के बाद पर्दे की आड़ से बाहर आएगा।

महाजन ने कहा कि पंकजा को लेकर बदनामी का चक्रव्यूह पार्टी के भीतर ही शुरू हुआ है। पंकजा मुंडे के लाखों कार्यकर्ता हैं। ऐसे में वे दो-चार कार्यकर्ताओं को क्यों भेजेंगी? भाजपा कार्यालय जानेवाले इन कार्यकर्ताओं को कौन-सा दल प्रवेश देने वाला था? प्रकाश महाजन ने कहा कि इससे केवल कुछ समय के लिए पंकजा को परेशान किया जा सकता है और कुछ नहीं। पंकजा की छवि कैसे खराब हो, इसकी जानबूझकर कोशिश की जा रही है। हालांकि इससे भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week