विप चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का दबाव...विधायकों को किए जा रहे सीधे फोन: नाना पटोले

विप चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का दबाव...विधायकों को किए जा रहे सीधे फोन: नाना पटोले

मुंबई : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विधायकों पर दबाव डालने के लिए उन्‍हें सीधे फोन किए जा रहे हैं। पटोले ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरी जानकारी है कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विधायकों पर दबाव बनाने के लिए उन्हें सीधे फोन किए जा रहे हैं।

पटोले ने कहा कि खबर फैलाई जा रही है कि महाविकास आघाड़ी में विवाद चल रहा है, लेकिन वास्तव में विवाद आघाड़ी में नहीं बल्कि भाजपा में है। भाजपा विधान परिषद चुनाव में रोड़ा अटका रही है, लेकिन संख्या का गणित महाविकास आघाड़ी के पक्ष में है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस को 12 वोट चाहिए, जबकि पांचवें उम्मीदवार के लिए भाजपा को 22 वोट की जरूरत है।  हालांकि भाजपा  पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दम पर जीत का दावा कर रही है। पटोले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी मजबूत है और हमारे पास जीत के लिए पर्याप्त आकंड़े है। ऐसे में महाविकास आघाडी के सभी छह उम्मीदवार जीतेंगे।

पटोले ने कहा कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सैन्य भर्ती युवाओं के भविष्य बर्बाद कर देगी। युवा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलन चल रहा है, लेकिन युवाओं को हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेना चाहिए। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी, हम युवाओं के साथ हैं।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week