लॉकडाउन का असर : मुंबई में सब्जियों की आवक हुई कम

लॉकडाउन का असर : मुंबई में सब्जियों की आवक हुई कम

मुंबई : लॉकडाउन का असर अब मुंबईकरों के रसोई में भी दिखने लगा है। लॉकडाउन के कारण मुंबई में सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिससे आम लोगों की थालियों से सब्जी कम हो रही है। जानकारों की मानें तो इसका मुख्य कारण नासिक में लगाए गए सख्त प्रतिबंध है, क्योंकि नासिक में स्थित एपीएमसी केंद्र इस समय लॉकडाउन के कारण बंद हैं। नासिक महाराष्ट्र का मुख्य कृषि सेंटर है। यही नहीं इसे मुंबई की रसोई के रूप में जाना जाता है। कड़े प्रतिबंध के कारण मुंबई में सब्जी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week