वसई : लाखों रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) के साथ 1 गिरफ्तार

वसई : लाखों रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) के साथ 1 गिरफ्तार

वसई : मानिकपुर पुलिस ने लाखों रुपये प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ उक्त थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार,12 जून को रात्रि लगभग 9;30 बजे के आसपास पुलिस ने वसई पश्चिम के चुलना गांव अंतर्गत सड़क से सटकर एक रूम स्थित प्रतिबंधित पदार्थ पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 257,212 रुपये का प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा)।व मोटरसाइकिल सहित कुल 2,97,212 रुपये माल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी अमरनाथ संतराम वर्मा (31) को गिरफ्तार किया गया है।इसके खिलाफ मानिकपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week