नाबालिग से किया कई बार दुष्कर्म, ‘पोक्सो’ के तहत मामला दर्ज

नाबालिग से किया कई बार दुष्कर्म, ‘पोक्सो’ के तहत मामला दर्ज

मुंबई, भोईवाड़ा पुलिस ने एक १५ वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में ५० वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा लड़की के भाई और भाभी पर भी मामला दर्ज किया गया है क्योंकि दुष्कर्म की बात पता होने के बाद भी उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।
नाबालिग से दुष्कर्म की बात तब सामने आई, जब उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे परेल के एक अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे केईएम अस्पताल ले जाया गया। केईएम के डॉक्टर ने जब लड़की की जांच की तो पाया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने बताया कि उसके भाई और भाभी ने उसे गत अप्रैल महीने में एक व्यक्ति के पास भेजा था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इस अधेड़ आरोपी ने डहाणू और नालासोपारा इलाके में नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई तो दोनों ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। चूंकि दुष्कर्म की यह वारदात नालासोपारा इलाके में हुई है इसलिए भोईवाड़ा पुलिस ने पोक्सो और आईपीसी की धारा ३६६ के तहत जीरो एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week