कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार, बिना फेस मास्क के बाहर घूमने पर रोका था

कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार, बिना फेस मास्क के बाहर घूमने पर रोका था

मुंबई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक पुलिस कांस्टेबल से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि कोरोना महामारी के बावजूद तीनों बिना फेस मास्क पहने बाहर घूम रहे थे। इसलिए कांस्टेबल ने उन्हें रोका और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात सिडको के वसंतराव नाइक चौक पर हुई, जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था। यहां उन्होंने देखा कि तीनों लोगों ने फेस मास्क नहीं पहना हुआ था। उन्होंने उन्हें रोका और इस बारे में उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनके बीच बहस होने लगी और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने न केवल कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसकी पिटाई भी की और पत्थर से हमला भी किया। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों की पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्डे के रूप में हुई है।  उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  




लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week