मुंबई में सामने आया चौंकाने वाला मामला, लापता पत्नी सामने आई तो खुद को लगा ली आग

मुंबई में सामने आया चौंकाने वाला मामला, लापता पत्नी सामने आई तो खुद को लगा ली आग

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ताडदेव पुलिस स्टेशन के तहत 30 वर्षीय शख्स ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। युवक गुमशुदा पत्नी को देखकर नाराज था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता दिखाते और आग बुझा दी। इससे उसकी जान बच गई। पुलिसकर्मियों में उसे नायर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति एक कंपनी में डिलीवरी बॉय था। कोरोना काल में उसकी नौकरी चली गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार को उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने वह ताडदेव पुलिस स्टेशन पहुंचा हुआ था।
पति और पत्नी के बीच चल रही थी अनबन
जांच के दौरान पुलिस को पता चली कि पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। बुधवार को भी दोनों ने झगड़ा किया था और झगड़ा होने की वजह से ही पत्नी अचानक गायब हो गई। हालांकि, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। इस बारे में पुलिस दोनों से पूछताछ करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने दोनों को बुलाया था। शाम को जब बयान देने के लिए पति पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो वहां पत्नी को खड़ा देख पति ने आपा खो दिया और मिट्टी का तेल को उड़ेलकर खुद को ही आग लगा ली।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week