मुंबई : घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबई : घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबई : मुंबई से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को देर रात रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी गोरखनाथ (25) पुत्र धर्मराज निषाद रोजगार के लिए मुंबई में रहता था। वह मुंबई से बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था। मध्य प्रदेश में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जेब में रखे पहचान पत्र से मध्य प्रदेश की पुलिस ने जफराबाद पुलिस को सूचित किया। जफराबाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिजन युवक के शव को लेने के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week