कोरोना के वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी मनपा

कोरोना के वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी मनपा

मुंबई : कोरोना के नए-नए संक्रमण ईजाद हो रहे हैं। इस बीच मनपा लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गई है। वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी है। युवाओं और बच्चों को वैक्सीन के साथ बुजुर्गों में बूस्टर डोज बढ़ाने के लिए मनपा ने अब मुंबई के पर्यटन स्थलों को टारगेट किया है। शुरुआत में ८ पर्यटन स्थलों पर मनपा के कर्मचारी प्रवेश करनेवाले पात्र लोगों को वैक्सीन देंगे। कल शनिवार से मुंबई के ८ पर्यटन स्थलों पर कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत की गई। इनमें दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में गेटवे ऑफ इंडिया, कालाघोड़ा क्षेत्र में जहांगीर आर्ट गैलरी, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, भायखला में वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं प्राणी संग्रहालय, अंधेरी में महाकाली गुफाएं, आरे कॉलोनी में छोटा कश्मीर बोटिंग क्लब और कुर्ला में फीनिक्स सिटी एवं घाटकोपर में आरसीटी मॉल शामिल हैं।

यहां आनेवाले पर्यटकों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। यहां १८ वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली एवं दूसरी खुराक दी जाएगी। यहां स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट स्टाफ और ६० वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को बूस्टर खुराक भी दी जाएगी। यहां १२ से १५ वर्ष और १५ से १८ वर्ष के पात्र युवाओं को भी वैक्सीन दी जाएगी। इन ८ स्थानों पर सभी वैक्सीन के लिए ऑनस्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। ऑनलाइन तरीके से पंजीकरण की प्रक्रिया होगी। मनपा स्वास्थ्य प्रशासन को विश्वास है कि इन महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में वैक्सीनेशन की शुरुआत से बचे हुए लोगों को भी वैक्सीन दी जा सकेगी। साथ ही वैक्सीनेशन प्रक्रिया को गति मिलेगी, खासकर बच्चों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week