कल्याण : 22 वर्षीय शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तार

कल्याण : 22 वर्षीय शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तार

कल्याण : उम्र से चार गुना ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को खड़कपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जब भी कोई पुलिस की टीम ईरानी बस्ती में गिरफ्तार करने के लिए जाती थी तो पुलिस के ऊपर ही यह लोग हमलाकर उन्हें जख्मी कर देते थे। कल्याण डोंबिवली के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसारे ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि खड़कपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक पवार के मार्ग दर्शन में एक टीम तैयार कर ईरानी बस्ती में छापा मारकर अब्दुला संजय ईरानी उर्फ सय्यद(22) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सय्यद की निशानदेही पर 1 लाख 75 हजार रूपए के आभूषण, चोरी के 16 बाइक सहित धारदार हथियार भी बरामद किया है। सय्यद के ऊपर कल्याण ,डोंबिवली,नवी मुंबई,ठाणे,मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई थानों में 56 मामले दर्ज है। बता दें कि खड़कपाड़ा पुलिस बड़ी मसक्कत के बाद सय्यद को गिरफ्तार कर पाई है। वसई पुलिस के ऊपर हमला करने के बाद से ही यह फरार बताया जा रहा था। जिसकी तलाश में खड़कपाड़ा पुलिस कर रही थी। बतादें कि वसई पुलिस हमले का मास्टर माइंड हैदर ईरानी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिसके ऊपर एक दो नहीं बल्कि सौ से भी अधिक मामला दर्ज है।



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week