जलगांव में चक्रवात से बर्बाद हुई किसानों की फसल

जलगांव में चक्रवात से बर्बाद हुई किसानों की फसल

जलगांव, जिले में आए चक्रवात ने जामनेर तहसील के ओझार, हिंगाने और आसपास के गांवों को प्रभावित किया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बिलखते किसानों को पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने सांत्वना दी।
मगलवार को चक्रवात की रफ्तार ऐसी थी कि बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए। खेतों में खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई। इसमें केला,मक्का और कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों को बेहाल कर दिया है। करीब पैंतीस हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। महाजन ने कहा है कि सरकार को न सिर्फ पंचनामा करना चाहिए बल्कि प्रभावित किसानों की तत्काल मदद करनी चाहिए।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week