देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (B J P) महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव अपने बल पर लड़ेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी। हम आगामी नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर निगम चुनावों में भी सफल होना चाहते हैं। मुंबई नगर निगम समेत पूरे महाराष्ट्र में भाजपा का भगवा झंडा फहराया जाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं को यह उत्साह बनाए रखना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा किया। तब शिवसेना के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा सीटें दी थीं। इसके बावजूद हमारी पीठ में खंजर घोंपकर शिवसेना ने सत्ता स्थापित कर ली। सत्ता मिलने के बाद राज्य में सरकार ठीक से नहीं चल रही है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं। चल रहे सभी प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के हैं। किसानों को मदद नहीं मिल रही है, प्रोजेक्ट बंद हैं, बिजली की किल्लत है। जीएसटी का पैसा मिलने के बाद भी राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने को तैयार नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार और मुख्यमंत्री को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल बोंडे, पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य शिंदे , धनंजय महाडिक , केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ,मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week