संविधान को नष्ट करने की साजिश- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

संविधान को नष्ट करने की साजिश- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

मुंबई : नाना पटोले ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर देश के संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह बात गुरुवार को भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर कही। इस मौके पर पटोले ने दादर में चैत्यभूमि का दौरा कर महामानव को नमन किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से मिली आजादी के बाद हमें मनुष्य के रूप में जीने का अधिकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान ने दिया है।

पूरे समाज को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा का अधिकार भी हमें संविधान के माध्यम से मिला है, लेकिन जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर संविधान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के साथ- साथ बाबासाहेब द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, राज्य मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैन दलवई, प्रदेश महासचिव देवानंद पवार, प्रमोद मोरे, राजन भोसले, राजेश शर्मा, मुनाफ हकीम, जो. जो. थॉमस,  प्रकाश सोनवणे, पूर्व विधायक सुभाष चव्हाण, प्रवक्ता सुरेश चंद्र राजहंस, एनएसयूआई के संदीप पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 



लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week