मनपा प्रशासन ने जारी की वार्ड स्तर पर मतदाता सूची...मनपा की वेबसाइट पर खोजे अपना नाम

मनपा प्रशासन ने जारी की वार्ड स्तर पर मतदाता सूची...मनपा की वेबसाइट पर खोजे अपना नाम

मुंबई : मनपा प्रशासन ने आगामी मनपा को देखते हुए नए वार्ड के अनुसार नई मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है । मनपा प्रशासन ने मुंबई की जनता से अपील की है कि नए वार्ड के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची में है कि नही इसकी जानकारी मनपा के वेबसाइट पर खोज ले। मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी है तो इसकी शिकायत मनपा के वार्ड कार्यालय पर 1 जुलाई के पहले कर दे। मनपा लोगो की शिकायत  का निपटारा कर नई मतदाता सूची 9 जुलाई को प्रकाशित करेगी। जिस मतदाता सूची के आधार पर आगामी मनपा का चुनाव होगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में 18 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम 31 मई तक किया जिसके आधार पर नई मतदाता सूची यार की गई है ।

मनपा प्रशासन ने मुंबई में बने 236 वार्ड की मतदाता सूची जारी कर दी है। मनपा के 2017 में चुनाव के समय मुंबई में कुल 91 लाख 64 हजार 125  मतदाता थे जो अब बढ़कर 98 लाख 77 हजार 50 हो गए है। पिछले 5 साल में मुंबई में लगभग 7 लाख के करीब मतदाता बढ़े है।मनपा प्रशासन ने मतदाताओं की मतदाता सूची 236 वार्ड के अनुसार प्रकाशित करते हुए मुंबई की जनता से अपील की है कि मनपा की  वेबसाइट https://portal.mcgm.gov.in पर अपने नाम को खोज ले इस तरह की जानकरी मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने दी।  संजीव कुमार ने लोगो से अपील की है की नाम में किसी प्रकार की गड़बड़िया होने अथवा वार्ड में बदलाव होने पर मनपा के वार्ड के कार्यालय में शिकायत में करे।  संजीव कुमार ने कहा कि  वर्ष 2022 की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 98 लाख 77 हजार 50 हो गई है। बीएमसी चुनाव में इस बार 53 लाख 54 हजार 916 पुरुष और 45 लाख 21 हजार 251 महिला वोटर हिस्सा लेंगे। वहीं सूची में 883 अन्य ( तृतीय पंथी ) शामिल हैं।संजीव कुमार ने कहा कि लोग आपत्ति व सुझाव के तहत केवल मतदाता सूची में शामिल करते समय उसको वार्डो में  विभाजन करते समय नाम की टाइपिंग में चूक,गलती से वार्ड  बदलने पर सही वार्ड  में नाम शामिल करने या विधानसभा की मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी वार्ड  की मतदाता सूची में नाम न होने पर नाम शामिल किया जाएगा।

सूची में सुधार के लिए लोग मनपा  के संबंधित विभाग कार्यालय, असेसमेंट एंड कलेक्शन डिपार्टमेंट के चुनाव विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने साफ़ कहा कि सूची में  नया नाम शामिल  नहीं किया जाएगा।  मनपा चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तैयार और 31 मई 2022 को अस्तित्व में आई विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव होगा।  बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के आदेश पर मनपा  ने वार्ड  परिसीमन किया और 31 मई को वार्डो के आरक्षण लॉटरी निकाली थी। इस बार  मनपा  चुनाव के समय मतदान केंद्रों पर भीड़ न बढ़े इसके लिए बूथ की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्ष 2017 के चुनाव में 8500 पोलिंग बूथ थे जो इस बार बढ़कर 11 हजार तक किए जाने की संभावना है।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week