मुंबई से लग्जरी कार में लाई जा रही 39 लाख की कोकीन... मुंबई के एक दंपति को गिरफ्तार

मुंबई से लग्जरी कार में लाई जा रही 39 लाख की कोकीन... मुंबई के एक दंपति को गिरफ्तार

मुंबई : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस (एसओजी) ने मुंबई से एक लग्जरी कार में तस्करी कर लाई जा रही 39 ग्राम कोकीन बरामद कर मुंबई के एक दंपति को गिरफ्तार किया है। एक ग्राम कोकीन की कीमत एक लाख रुपए के हिसाब से 39 लाख रुपए की कोकीन, समेत उनके कब्जे से 51.68 लाख रुपए का सामान जब्त किया हैं। एसओजी के मुताबिक मुंबई जेजे हॉस्पिटल के निकट तैली मोहल्ला निवासी इब्राहिम ओडिया (51) व उसकी पत्नी तन्वीर (47) दोनों नशे के अवैध कारोबार से जुड़े है। दोनों पूर्व में मुंबई एमडी ड्रग्स की अवैध रूप से बिक्री करते थे। वीकेंड में सूरत के रांदेर क्षेत्र के ड्रग माफियाओं को भी एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

लेकिन पिछले कुछ वर्षो में पुलिस की सख्ती बढऩे वह सूरत में एमडी ड्रग की आपूर्ति में बड़ा मार्जन नहीं मिलने के कारण उन्होंने एमडी से अधिक महंगी कोकीन का अवैध कारोबार शुरू किया। मुंबई में रहने वाले एक नाइजीरीयन से कोकीन हासिल की। कोकीन के लिए उन्होंने शहर के रांदेर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले से बात की थी।

उसे कोकीन पहुंचाने के लिए सूरत आए थे। पुलिस को संदेह नहीं हो इसके लिए दोनों लग्जरी कार में आ रहे थे। उनके बारे में मुखबिर से एसओजी के सहायक पुलिस उप निरीक्षक इम्तियाज को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर एसओजी पुलिस ने रविवार को पुणागाम थानाक्षेत्र में नियोल चैक पोस्ट के निकट जाल बिछाया।शहर में घुसते समय ही दोनों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पुणागाम पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इब्राहिम व तन्वीर से संपर्क कर सूरत में कोकीन मंगवाने वाले रांदेर के लोकल पैडलर और मुंबई में उन्हें कोकीन की देने वाले नाइजीरीयन को वांछित घोषित कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस से शातिर इब्राहिम और उसकी पत्नी का अपराधिक रिकॉर्ड भी मांगा गया है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में वे पूर्व में पकड़े जाने की बात से इनकार कर रहे है।

पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले करीब तीन वर्षो से सूरत शहर पुलिस ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान एमडी, चरस, अफीम, हेरोइन समेत विभिन्न किस्म के मादक पदार्थ पुलिस ने बरामद किए है तथा दर्जनों ड्रग माफियाओं को भी पकड़ा है लेकिन पूर्व में कभी कोकीन बरामद नहीं हुई थी। इससे पहले भी कभी कोकीन बरामद नहीं हुई। हालांकि सूरत ग्रामिण में कोकीन की तस्करी का एक केस हुआ था।


लोगसत्ता न्यूज
Anilkumar Upadhyay

Most Popular News of this Week